{"_id":"64f4d484b5c342a38c05bd34","slug":"ishaan-gets-new-life-after-successful-operation-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1342-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सफल ऑपरेशन के बाद ईशान को मिली नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सफल ऑपरेशन के बाद ईशान को मिली नई जिंदगी
Mon, 04 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खरेला कस्बा निवासी एक पांच वर्षीय मासूम को दिल के सफल ऑपरेशन के बाद नई जिंदगी मिली है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान वह दिल की बीमारी से पीड़ित मिला था। परिवार की आर्थिक स्थित बेहतर न होने पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हरियाणा में उसका सफल ऑपरेशन कराया गया। वह अब पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
खरेला कस्बे के सादराय प्रथम मोहल्ला निवासी संजीव कुमार के पांच वर्षीय पुत्र ईशान की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। आरबीएसके टीम के प्रभारी डॉ. इफ्तेखार खान की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। जांच रिपोर्ट में वह दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीएमओ के निर्देश पर ईशान को इलाज के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी हार्ट सेंटर पलवल हरियाणा के लिए 25 मई को भेजा गया। जहां मेडिकल चेकअप के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऑपरेशन की तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि को उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालांकि डॉक्टरों की विशेष टीम ने उसका 16 अगस्त को सफल ऑपरेशन किया। आपरेशन के बाद ईशान पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। वह अपने घर वापस आ चुका है। आरबीएसके चरखारी टीम के डॉ. चेतना गुप्ता, महेश सेन, स्टाफ नर्स नीता सोनी ने खरेला स्थित उसके घर में मुलाकात कर हालचाल जाना।
-- -