{"_id":"654e8140c5fada307505eae7","slug":"intermediate-student-commits-suicide-by-setting-herself-on-fire-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-2735-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंटरमीडिएट की छात्रा ने आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के छानीकलां गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
छानीकलां निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा घर पर ही किराना की दुकान किए हैं। उसके तीन पुत्रियां प्रिया, स्नेहा, अंशु व दो पुत्र योगेंद्र और पुष्पेंद्र हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। तभी स्नेहा (18) ने कमरे के अंदर अपने शरीर में आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गंभीर हालते में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दादा छेदीलाल ने बताया कि नातिन बद्री सिंह इंटर कॉलेज कबरई में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। नवरात्रि के समय उसने बताया था कि पढ़ाई करने के बाद कुछ याद नहीं होता है। झाड़फूंक के साथ इलाज भी कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जिससे नातिन परेशान रहती थी। इसी को लेकर उसने यह कदम उठाया। घटना से पिता, मां सुनीता व भाई-बहनों का रो-रो बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।