फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Instructions issued to expedite road construction from Jhalkari Bai to Parmanand Tiraha

Mahoba News: झलकारी बाई से परमानंद तिराहे तक सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to expedite road construction from Jhalkari Bai to Parmanand Tiraha
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि झलकारी बाई तिराहे से परमानंद तिराहे के मध्य निर्माणाधीन सड़क का कार्य तीव्र गति से पूरा कराया जाए। बैठक में डीएम ने कहा कि जिन गाड़ियों की फिटनेस और बीमा की वैधता समाप्त हो गई है उनका नवीनीकरण शीघ्र कराया जाए। बिना फिटनेस व बीमा के कोई भी वाहन विद्यालय में न रहें और उन वाहनों का संचालन किसी भी दशा में न किया जाए। जिन मार्गों में झांड़ियों के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं उनको प्राथमिकता से मार्ग से हटवाया जाए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर साइनेज बोर्ड, रिफ्लेक्टर व चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएं। राठ रोड पर स्थित संत निरकारी भवन के पास रंबल स्ट्रिप और टेबल टोप का निर्माण कराया जाए। राठ चुंगी तिराहे पर स्थित अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। हुए तिराहे का चौड़ीकरण कराकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जाए। कुलपहाड़ से पनवाड़ी के मध्य जमाला मोड़ पर अंधे मोड़ का निरीक्षण किया जाए और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में एसपी शशांक सिंह, एडीएम कुंवर पंकज, सीओ सदर रविकांत गोंड, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, आल्हा परिषद के अध्यक्ष दाऊ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, व्यापारी रामजी गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed