फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Initiative: Kulpahar will become green with Mission Green

पहल: मिशन ग्रीन से हरा-भरा होगा कुलपहाड़

Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Initiative: Kulpahar will become green with Mission Green
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे कस्बा कुलपहाड़ को हरियाली से आच्छादित करने के लिए अनूठी पहल की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया की अगुवाई में मिशन ग्रीन कुलपहाड़ की नींव रखी गई। मिशन ग्रीन कुलपहाड़ के तहत 25 लोगों की टीम बनाई गई। टीम नगर में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम, बर्थडे आदि मौकों पर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करेगी।
कुलपहाड़ को हर भरा रखने को नगर पंचायत अध्यक्ष काफी समय से योजना तैयार कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने नगर के समाज सेवियों व युवाओं की टोली को तैयार किया। सोमवार को उन्होंने 21 पौधे रोपित कर इस पहल का आगाज किया। अब नगर में कहीं भी शादी समारोह, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य आयोजन होने पर लोग नगर पंचायत को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पौधों व ट्रीगार्ड की व्यवस्था की जाएगी जबकि लोगों को ऐसे आयोजनों पर पौधरोपण के लिए जागरूक करने के लिए मिशन ग्रीन कुलपहाड़ की टीम काम करेगी। हालांकि, पौधरोपण पर बाद उसकी निगरानी और देखभाल का काम पौधरोपित करने वाले को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे की देखरेख का संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ पर रविंद्र उपाध्याय, मनोज चौबे, प्रदीप मिश्रा, देवकरण, अर्जुन यादव, छत्रपाल सिंह, महेंद्र यादव, राजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed