फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Infectious diseases wreak havoc, old man dies of fever

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से वृद्ध की मौत

Fri, 24 Apr 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Infectious diseases wreak havoc, old man dies of fever
फोटो 23 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मरीज। संव
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। दिन में निकल रही तेज धूप और भीषण गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार रात बुखार व पेटदर्द से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 16 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द, बदन दर्द आदि के मरीजों भरमार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में डॉक्टरों ने 603 मरीजों का उपचार किया। 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द, उल्टी से ग्रसित प्रतीक्षा, वंदना, श्यामबाई, नमन, फुल्ली, आर्यन, शौर्य, अंकित, अंशू, शिवेश, उपेंद्र, शवि, दिव्या, सुमन, रितिक और निधि की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी लोटन (65) दो दिन से पेटदर्द व बुखार से पीड़ित थे। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां देर रात उपचार दौरान वृद्ध की मौत हो गई। बेटे राजकुमार ने बताया कि पिता की बुखार और पेटदर्द से मौत हुई है। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अधिक गर्मी से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-धूप में निकलने पर सिर व शरीर को अच्छे से ढके।
-टोपी, अंगोछा और छाते का प्रयोग करें।
-नियमित अंतराम में पानी पीते रहे।
-ओआरएस, नारियल पानी, लस्सी, आम का पना पीएं।
-किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed