फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Indecency from accountant, records torn

महोबा: लेखपाल से अभद्रता, अभिलेख फाड़े

Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indecency from accountant, records torn
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत नगाराघाट में स्वामित्व योजना के तहत सर्वे का काम कर रहे लेखपाल से दबंग ने अभद्रता कर नक्शा फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगाराघाट में रविवार को लेखपाल प्रदीप यादव आबादी का नक्शा रखकर काम निपटा रहे थे। तभी गांव का ही रामपाल राजपूत पहुंचा और गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर नक्शा फाड़ दिया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो दबंग उनसे भिड़ गया। बाद में मौके से भाग गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामपाल राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed