{"_id":"4b76b29364470bf4e6979ba69226d08f","slug":"inconclusive-teenager-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी हत्याकांड की जांच बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी हत्याकांड की जांच बेनतीजा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का कंकाल मिलने के पांच दिन बाद भी इस हत्याकांड में पुलिस के हाथ कु छ नहीं लगा। पुलिस किशोरी के भाई के मोबाइल पर कॉल करने वाले के नंबर तक को ट्रेस नहीं क र पाई है। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर गुरुवार को बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आधा दर्जन लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग की है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम बिजरारी निवासी रसूल मोहम्मद की 17 वर्षीय बेटी अफसाना का पांच फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के 22 दिन बाद किशोरी का कंकाल टोलापातर की पहाड़ी पर मिला था। मृतका के भाई बाकर अली ने चप्पल और कपड़ों से 28 फरवरी को शिनाख्त की थी। '
बाकर ने पुलिस को किशोरी के अपने साथ होने की जानकारी देने वाले युवक का मोबाइल नंबर भी दिया था। कंकाल मिलने के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। बसपा नेताओं ने एसपी को दिए ज्ञापन में इस हत्या के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
इन्हाेंने कहा कि मृतका के भाई ने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर दिया था। इसे ट्रेस कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाती तो अफसाना की जान बचाई जा सकती थी। ज्ञापन में घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, मंडल कोआर्डीनेटर राजेंद्र सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत और कमलेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।