{"_id":"63406ee45912fe6acc7cf2c7","slug":"in-the-investigation-report-the-lumpy-virus-was-confirmed-in-two-cows-mahoba-news-knp722091113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट में दो गायों में लंपी वायरस की हुई पुष्ठि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट में दो गायों में लंपी वायरस की हुई पुष्ठि
विज्ञापन
महोबा।
जिले में अब तक 20 गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिल चुके हैं। 21 सितंबर को पशुपालन विभाग ने तीन गायों के सैंपल प्रयोगशाला मथुरा भेजे गए थे। जिनमें से दो गायों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है जबकि एक सैंपल निगेटिव निकला। वायरस से ग्रसित गायों को सूपा मंडी में क्वारंटीन किया गया है।
जिले में लंपी वायरस के लक्षण से जुड़ा पहला मामला 19 सितंबर को सूपा गांव में सामने आया था। अधिवक्ता अरुण त्रिवेदी की गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल लेकर इलाज शुरू किया था। अगले ही दिन दो और गायों में लक्षण मिले थे। तीनों के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए थे। एक पखवाड़े बाद आई रिपोर्ट में दो गायों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है।
गुरुवार की शाम ब्लॉक कबरई के खम्हरिया व खिरूही गांव में एक-एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिले। सूचना पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि अब तक 20 गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। उनके सैंपल भेजे गए हैं। दो गायों में वायरस की पुष्टि हुई है। अभियान चलाकर गोवंशों का टीकाकरण किया जा रहा है।