{"_id":"654533203b932e458b0d7bb6","slug":"in-dispute-over-irrigating-fields-sticks-and-sticks-clashed-between-two-parties-eight-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2598-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत में सिंचाई करने के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी-डंडे, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत में सिंचाई करने के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी-डंडे, आठ घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। खेत में सिंचाई करने के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चटक गए। मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
कस्बा बेलाताल के मोहल्ला बजरिया निवासी संतोष का अपने चचेरे भाई रामसनेही से खेत में सिंचाई करने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बंटवारे में खेत पर बना कुआं संतोष के हिस्से में आया था जबकि रामसनेही दोनों खेतों की सिंचाई करने के लिए अपना पंपिंग सेट इस्तेमाल करता था। खेत में पहले सिंचाई करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों की परिवार आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चटक गए।
मारपीट में एक पक्ष से रामसनेही, उसका भाई सरमन, पत्नी भूरी व रामलली घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से संतोष, प्रभुदयाल, चंदू और जयबाई को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर सीओ हर्षिता गंगवार ने घटनास्थल पहुंच जांच की। जांच में मामला पुरानी रंजिश व खेत में सिंचाई करने को लेकर सामने आया। सभी घायलों को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।