फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Illegal gutkha worth 30 lakh recovered, one arrested

Mahoba News: 30 लाख का अवैध गुटखा बरामद, एक गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal gutkha worth 30 lakh recovered, one arrested
महोबा। शहर कोतवाली व सर्विलांस टीम ने छापामारी कर अवैध गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत का अवैध गुटखा व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह, भटीपुरा चौकी प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया व सर्विलांस प्रभारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मोहल्ला समदनगर में छापा मारा। जहां से गुलशन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने 18 बोरा तंबाकू-सुपाड़ी मिक्स गुटखा, 12 बोरा विभिन्न ब्रांड का मिक्स गुटखा, 48 बोरों में तंबाकू, 18 बोरों में कटी सुपाड़ी, दस बोरों में साबुत सुपाड़ी, दो बाेरों में सुपाड़ी का बुरादा, 15 किलो लौंग, 20 किलो पिपरमेंट, 44 प्लास्टिक की बोरियों में गुटखा-पैकिंग रेपर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व सुपाड़ी छानने की मशीन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद गुटका व सामग्री की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed