फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If you drive your vehicle on the city roads, you will be fined

Mahoba News: शहर की सड़कों पर दौड़ाई गाड़ी तो कटेगा चालान

Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
If you drive your vehicle on the city roads, you will be fined
महोबा। शहर में वाहन चलाने वालों को अब सावधान हो जाएं। सड़कों के लिए अलग-अलग गति सीमा तय कर दी गई है। वाहन निर्धारित गति से अधिक चलाने पर यातायात पुलिस चालान काटेगी। इसके लिए स्पीड रडार गन समेत सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। सबसे अधिक हादसे अधिक गति से वाहन चलाने और हेलमेट न पहनने के कारण हो रहे हैं। शहर की यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए कदम उठाए हैं। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न मार्गों से शहर के अंदर प्रवेश करते समय अब वाहन की स्पीड का ध्यान रखना होगा। सभी मार्गों के लिए अलग-अलग गति सीमा तय की गई है। शहर के इंट्री प्वाइंट्स पर गति सीमा डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। गति अधिक होने पर रडार गन, सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान काटे जाएंगे। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों में हेलमेट न लगाने, दो से अधिक सवारियां बैठाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------


विभिन्न मार्ग पर यह है गति सीमा
महोबा। छतरपुर की ओर से आने वाले वाहन जैसे ही पुलिस लाइन मोड़ पर पहुंचेंगे तो उनकी अधिकतम गति 40 किमी. रहेगी। इसी तरह हमीरपुर चुंगी व ज्ञानस्थली स्कूल के पास से शहर के परमानंद तिराहा की ओर आने वाले सभी वाहनों की अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा होगी। परमानंद तिराहा से बाईपास रोड पर छोटे वाहन 30 किमी. जबकि बड़े वाहन 20 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चल सकेंगे। कुलपहाड़ रोड पर रामनगर तिराहा से शहर की ओर आने पर और कलक्ट्रेट गेट के पास से 30 किमी प्रति घंटा की गति रहेगी। पसवारा मोड़ से शहर की ओर आने पर 40 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से वाहन चल सकेंगे। इससे अधिक गति होने पर यातायात पुलिस चालान काटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed