{"_id":"6511cda22db74ab676083346","slug":"husband-dies-wife-injured-in-collision-between-bikes-on-highway-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1782-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल
Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिदवारा पेट्रोलपंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी हल्केराम कुशवाहा (50) अपनी पत्नी घस्सी के साथ बाइक से जनपद छतरपुर के कस्बा हरपालपुर जा रहा था। हाईवे पर दिदवारा पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ग्वालियर ले जा रहे थे तभी रास्ते में हल्केराम की मौत हो गई, घस्सी का इलाज ग्वालियर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना से दो पुत्रियां रजनी व रामकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। दामाद गोविंद नारायण ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।