{"_id":"6907a67efb36a981ad02de06","slug":"hundreds-of-vehicles-were-stuck-for-an-hour-at-the-srinagar-intersection-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119431-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: श्रीनगर तिराहे पर लगा जाम एक घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: श्रीनगर तिराहे पर लगा जाम एक घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन
Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 10 परिचय-श्रीनगर तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर पुलिया के पास सड़क तक अतिक्रमण होने से श्रीनगर तिराहे पर रविवार शाम करीब चार बजे भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। एक घंटे बाद जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
श्रीनगर तिराहा कस्बा जैतपुर का सबसे व्यस्ततम तिराहा है। यहां सड़क किनारे कई लोगों ने अवैध रूप से दुकानें सजा रखी हैं। ऐसे में सड़क का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है।
वहीं, तिराहे पर ई-रिक्शा व ऑटो चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। ऐसे में ट्रैफिक बढ़ते ही पूरा तिराहा जाम में तब्दील हो जाता है। रविवार की शाम जाम लगने से लमौरा, रजौनी, ननवारा, रगौलीबुजुर्ग, बछेछर, श्रीनगर व नौगांव आदि स्थानों पर जाने वाहन फंस गए। ग्रामीण आशीष कश्यप ,शिवम , योगेंद्र , राहुल , दिलीप आदि का कहना है कि श्रीनगर तिराहे पर आए दिन जाम लगने की समस्या होती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, राहगीर और मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने व तिराहे पर नियमित पुलिस और ट्रैफिक कर्मी की तैनाती किए जाने की मांग की।