{"_id":"6aee2435b7c8bc4f8f08dab6","slug":"humidity-exacerbates-respiratory-distress-number-of-patients-doubles-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130398-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नमी ने बढ़ाई सांसों की तकलीफ, दोगुनी हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नमी ने बढ़ाई सांसों की तकलीफ, दोगुनी हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 01 परिचय-ओपीडी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : credit
-चिकित्सक दवाइयों के सेवन के साथ सावधानी बरतने की दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में श्वास व एलर्जी के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। चिकित्सक मरीजों को दवाइयों के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। ऑनलाइन पर्चा बनवाने से लेकर दवाइयां लेने तक मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 700 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। 50 से 60 मरीज श्वास संबंधी समस्याओं से ग्रसित पहुंचे। सामान्य दिनों में जहां श्वास के मरीजों की संख्या 25 से 30 से होती थी। वह संख्या अब बढ़कर 50 से 65 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि मौसम में नमी से वायरस का संक्रमण बढ़ जाता है। इससे श्वास के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। एलर्जी के मरीजों को सर्दी-जुकाम, नाक से पानी और आंखों में खुजली होती है। ऐसे में उन्हें दवाइयों के लगातार सेवन के साथ सावधानी बरतने को कह रहे हैं।