फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hot winds blowing at speeds of 21 kilometers per hour caused distress.

Mahoba News: 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवा ने किया बेहाल

Thu, 28 May 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blowing at speeds of 21 kilometers per hour caused distress.
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर बुधवार को भीषण गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और दोपहर में कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए लेकिन इससे राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



बुधवार की भोर आसमान में हल्के बादल रहे लेकिन आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी और तीखी होती गई। दोपहर 12 बजे के बाद हालात और खराब हो गए। गर्मी के कारण शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और वह भी सिर ढककर या गमछा लेकर। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 14 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा ने बताया कि नौतपा के दौरान तापमान में वृद्धि सामान्य है लेकिन बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिहाइड्रेशन, डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े
भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार रोजाना 10 से 15 मरीज डिहाइड्रेशन के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि ओपीडी में आने वाले लगभग 40 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान

-घर से निकलने से पहले नाश्ता जरूर करें।

-सूती और ढीले कपड़े पहनें।



-हर एक घंटे में पानी पीएं, सिर को सीधे धूप से बचाएं।

-तले-भुने, मैदे से बने भोजन व फास्टफूड से बचें।



-तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर आदि रसदार फल अधिक खाएं।

-खीरा, ककड़ी, दही खाएं। छाछ, लस्सी, आम पना, नींबू पानी खूब पीएं।



-बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed