{"_id":"61fc161e6693e54c1e58a856","slug":"hospital-mahoba-news-knp6787015152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए
विज्ञापन
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। मुख्य सचिव द्वारा जनपद में तैनात किए गए नोडल अधिकारी, अपर श्रमायुक्त कानपुर, फैजल आफ़ताब ने डीएम मनोज कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।
टीम ने कोविड अस्पताल में सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नोडल अधिकारी द्वारा भ्रमण कर अस्पताल के वार्डों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों में ही जनता को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाए। मौके पर ऑक्सीजन प्लांट के संचालन, कोविड वार्ड, जनरल वार्ड में भी व्यवस्थाओं को देखा।
उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय का भुगतान समय पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।