फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Honouring the teacher awarded the State Teacher Award

Mahoba News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक का सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Honouring the teacher awarded the State Teacher Award
अजनर (महोबा)। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी के ब्लॉक जैतपुर के कस्बा अजनर आगमन पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। ओमप्रकाश तिवारी ने अपने 26 वर्ष के शिक्षकीय सफर के दौरान शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश तिवारी को सम्मानित कर उनके शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा ही आधार है और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस मौके पर एसके पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
जागरूकता अभियान में महिलाओं को बताए अधिकार
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, गांव व कस्बा क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। भरोसा दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पीड़न व आपात स्थिति में पुलिस की ओर से त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस टीमों ने महिलाओं को कानूनी अधिकार भी बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 व मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed