{"_id":"6817b584f9589a6e13084387","slug":"honoring-those-who-have-done-excellent-work-in-education-and-social-servicehonoring-those-who-have-done-excellent-work-in-education-and-social-service-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114187-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षा व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षा व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 05 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे में संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कस्बे के विकास पर चर्चा के साथ शिक्षा, खेलकूद व समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय आयोजित होना चाहिए। पूर्व संस्थान की छात्रा मुस्कान, अलशिफा, दीपिका और रोहिणी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्नेहा, अमृता, योगिता, काजल व अवनीश ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बलदेव सिंह, अमरकांत, रोहित राय, राधेलाल यादव व समाजसेवा के क्षेत्र में संतोष गंगेले, हरिकांत भास्कर, भीष्म कुमार, पंकज अग्रवाल, जगत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने बताया कि कॉलेज के अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए कैंपस ड्राइव के माध्यम से चयनित किया गया।