फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Honored the elderly by celebrating Mother-Father's Puja Day

मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाकर बुजुर्गों को किया सम्मानित

Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Honored the elderly by celebrating Mother-Father's Puja Day
महोबा। वैलेंटाइन-डे पर्व पर महारानी मुकुंद महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें माता-पिता का उनके पुत्रों द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कैंप कार्यालय में आयोजित मातृ-पितृ पूजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वृद्ध सियाराम तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदत्त सुल्लेरे, राधारमण तिवारी, सेवानिवृत्त आईएफएस अविनाश मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान माता-पिता की सेवा में अग्रणी रहे शिवकुमार गोस्वामी व प्रेमचंद्र स्वर्णकार को श्रवण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी, समाजसेवी सौरभ तिवारी ने सभी वृद्घों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान साहित्यकार संतोष पटैरिया, अबोध सोनी, अंचल सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, अंकुर शिवहरे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 597 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने आल्हा चौक स्थित अनशन स्थल पर वेलेंटाइन डे को राष्ट्र प्रेम दिवस के रूप में मनाया और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सैनिक कृष्णा शंकर जोशी, राजेश गोस्वामी, विनोद कुशवाहा, अमरचंद विश्वकर्मा, सुरेश तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फूंका आतंकवाद का पुतला
महोबा। पुलवामा आतंकी हमले के एक साल पूरे होने पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आतंकवाद का पुतला फूंका। एआईएमआईएम के युवा जिलाध्यक्ष सैय्यद अदनान अली ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ आल्हा चौक में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अमन, जीशान, इमरान, गुलाम मुर्तजा, वारिस सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पुलवामा हमले के एक वर्ष पूरे होने पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed