फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People are liking the products made from Desawari Paan in the UP Trade Show.

Mahoba News: यूपी ट्रेड शो में लोगों को खूब भा रहे देशावरी पान से बने उत्पाद

Sat, 26 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
People are liking the products made from Desawari Paan in the UP Trade Show.
फोटो 25 एमएएचपी 13 परिचय-ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में महोबा के देशावरी पान के उत्पाद की
महोबा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे चौथे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बुंदेलखंड का मशहूर महोबा का देशावरी पान नए रंग-रूप में देश-विदेश के खरीदारों को खूब लुभा रहा है। मेले में महोबा की युवा उद्यमी मयंकिता चौरसिया व उनके भाई चित्रांश चौरसिया अपने नए उद्यम बीटलाइफ के जरिए पान को एक वैश्विक पहचान देने में जुटे हैं। देशावरी पान से बने उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद महोबा के जीआई टैग प्राप्त देशावरी पान को प्रदेश सरकार की एक जिला एक व्यंजन योजना में शामिल किया गया है। एक्सपो में लगे स्टॉल पर देशावरी पान के करारेपन और रेशारहित पत्तियों के साथ-साथ इसके आधुनिक उत्पादों की भी भारी मांग देखी जा रही है। मयंकिता ने पान के कई तरह के नए व उपयोगी उत्पाद तैयार हैं। जिनमें प्राकृतिक पान माउथ फ्रेशनर, विशेष मुखवास, पान चॉकलेट, स्वादिष्ट पान लड्डू और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद शामिल हैं। उद्यमी मयंकिता व चित्रांश चौरसिया ने बताया कि जीआई टैग का दर्जा मिलने के बाद राज्य सरकार की योजना में स्थान मिलना बुंदेलखंड के पान उद्योग के लिए एक बड़ा मोड़ है। उनका मकसद आधुनिक तकनीक और पैकेजिंग से पारंपरिक पान को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है, जिससे महोबा के स्थानीय किसानों व कारीगरों को उपज का सही दाम और बेहतर रोजगार मिल सके। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देशावरी पान के उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed