{"_id":"6ab6bec83168652d99052320","slug":"storm-and-rain-knock-out-power-in-87-villages-including-the-town-of-belatal-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129106-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी-बारिश ने उड़ाई कस्बा बेलाताल समेत 87 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी-बारिश ने उड़ाई कस्बा बेलाताल समेत 87 गांवों की बिजली
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 14 परिचय-शहर के पुराने इंडियन बैंक के पास बारिश से हुए जलभराव के बीच निकलते वाह
बेलाताल (महोबा)। अचानक चली आंधी और बारिश से ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। जैतपुर, अजनर व धवर्रा के तीन 33 केवी बिजली उपकेंद्रों से जुड़े 19 फीडर बंद हो गए। इससे बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से कस्बा बेलाताल समेत 87 गांवों की बिजली गुल हो गई। 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। शुक्रवार की दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न आने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
रात करीब 12 बजे अचानक आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति मुहैया कराने वाले 19 फीडर अचानक बंद हो गए। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के 87 गांवों में बिजली संकट गहरा गया। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं के घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशान रहे। बिजली के अभाव में लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर सके। बारिश के चलते फाल्ट तलाशने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, फाल्ट दुरुस्त होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दीपक, विवेक, कामता आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ 19 फीडर बंद होने से पूरे क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, निगम के अवर अभियंता गोपाल ने बताया कि फॉल्ट तलाशने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभागीय टीमें लगी हुई थीं। बारिश के कारण फॉल्ट तलाशने में दिक्कत आई। फाल्ट दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -
झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
फोटो 25 एमएएचपी 14 परिचय-शहर के पुराने इंडियन बैंक के पास बारिश से हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन चालक। संवाद
महोबा। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर बुंदेलखंड की पठारी धरती पर देखने को मिला। एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से झमाझम बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। रात दो बजे से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके बाद दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते शहर के रोडवेज के पास, पुराने इंडियन बैंक के निकट, शुक्रवारी बाजार मार्ग आदि स्थानों पर दो-दो फीट तक जलभराव होने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए। इससे लोग पैदल ही बाइकों को खींचते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सरसों की बोओई के लिए जमीन तैयार करने में मिलेगी मदद
महोबा। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही तेज धूप के बाद हुई बारिश से खेतों में फिर से नमी लौट आई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि एक-दो दिन जनपद में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे सरसों की बुवाई के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी। समय पर सरसों की बोआई के लिए खेत में पर्याप्त नमी जरूरी होती है। ऐसे में बारिश आगामी फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर सकती है। बारिश से फसल पर रोगों का असर भी कम होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -
आज भी भारी बारिश का अलर्ट
महोबा। मौसम विभाग की ओर से जनपद में 26 सितंबर को मेघागर्जन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आंधी के दौरान सुरक्षित व पक्के भवन के अंदर रहें। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। पेड़, बिजली के पोल, होर्डिंग, टिन शेड और अन्य अस्थायी संरचनाओं के नीचे खड़े न हो। बिजली चमकने के दौरान उपकरणों का उपयोग कम करें और आवश्यकता होने पर मुख्य आपूर्ति बंद कर दें।