फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   holi with flowers

रंगपंचमी पर कृष्ण मंदिरों में फूलों की होली में सराबोर हुए भक्त

Sun, 15 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
holi with flowers
महोबा/चरखारी। जिले में रंगपंचमी के मौके पर कार्यक्रमों की धूम रही। शहर के पुराने रामलीला मैदान में रंगपंचमी पर होली मिलन व लोकरंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गीत व राई नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मिनी वृंदावन के नाम से विख्यात चरखारी के ऐतिहासिक कृष्ण मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। हर कोई भक्ति रंग में डूब गया।
विज्ञापन

मुकुंद फाउंडेशन व रामलीला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पुराने रामलीला मैदान में होली मिलन व लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरस म्यूजिकल ग्रुप के बाल कलाकारों ने अबोध सोनी के निर्देशन में होली गीत, फाग व राई नृत्य की प्रस्तुति दी। जीतेंद्र चौरसिया, अमन सोनी, शरद कुमार ने होली खेलत कृष्ण मुरारी, संग में राधा प्यारी गीत पर शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

संगीताचार्य पं. जग प्रसाद तिवारी ने करत खुलासा यारी बृज में राधा औ गिरधारी सुनाकर माहौल होलीमय बना दिया। बुंदेलखंडीय लोकनृत्य समिति के करनसिंह, लखनलाल यादव, रामदास, प्रेमवती आदि ने राई नृत्य से बुंदेली लोक संस्कृति की झलक पेश की। आयोजक मनोज तिवारी, संतोष कुमार पटैरिया, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामप्रकाश पुरवार, शिवशंकर त्रिपाठी, नंदकिशोर पस्तौर, घनश्याम शुक्ल, रामप्रकाश पुरवार ने गले मिल होली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार मंदिर गुमान बिहारी व गोपाल जी मंदिर में रंग पंचमी पर फूलों की होली खेली गई। महिलाओं ने होली गीत गाकर आनंद उठाया। इसके बाद फूल व रंग बिरंगे गुलाल से होली खेली गई। गुमान बिहारी मंदिर में क्षेत्रीय संगीत पार्टियों ने होली गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एसडीएम राजेश यादव, तहसीलदार परशुराम पटेल, देवनंदन तिवारी, नाथूराम यादव, पदम सिंह, पंकज बिंदुआ, सोनू अग्रवाल, राजेश गुप्ता, योगेश मिश्रा, अमित शर्मा, अश्विनी द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed