{"_id":"581f697e4f1c1bf67eb375b8","slug":"hindu-organizations-took-to-the-streets-to-remove-the-meat-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस मंडी हटाने के लिए सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस मंडी हटाने के लिए सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जगह जगह स्थापित मांस की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित कराए जाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन रविवार को सड़कों पर उतर आए। आधा सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पालिका व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के
अंदर मांस की दुकानें शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं कराई जाती तो आठ नवंबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि 25 दिन से शहर के आल्हा चौक में ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के संयोजक नीरज रावत के नेतृत्व में क्रमिक अनशन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों ने
अलग अलग दिन एसडीएम व जिलाधिकारी को मांस मंडी हटाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे नाराज बजरंगदल, हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी सड़कों पर उतर आए।प्रदर्शन में बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र पताप, मनोज रावत, विनय गोयल, दीपेंद्र सिंह परिहार, संजय सिंह राणा, अश्विनी पाटकार, राहुल, अवधेश शर्मा, सुनील कुमार, कमलेश, जयप्रकाश, पवन आदि लोग शामिल रहे।