{"_id":"69c580a7c294e5a3c5043524","slug":"high-speed-bolero-overturned-in-ditch-four-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-123690-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तेज रफ्तार बोलेरो खाई में पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तेज रफ्तार बोलेरो खाई में पलटी, चार घायल
विज्ञापन
-अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 14 लोग घायल
फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-निर्माणाधीन फोरलेन के पास पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर हाईवे पर निर्माणाधीन फोरलेन के मोड़ पर बृहस्पतिवार की भोर तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 14 लोग घायल हुए हैं।
शहर के मोहल्ला तकियापुरा निवासी मोहम्मद सोहेल (24) बोलेरो से भोर के समय परिवार के साथ जनपद छतरपुर जा रहा था। बोलेरो निर्माणाधीन फोरलेन के मोड़ पर पहुंचीतभी कार की रफ्तार अधिक होने के चलते चालक संतुलन खो बैठा और बोलेरो खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक सोहेल, फैजल (21), शीबू (26) और रामकथा मार्ग निवासी जुनैद (23) घायल हो गए। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद सिंह का कहना है कि पीआरवी व एसआई कन्हैयालाल को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, कोतवाली कुलपहाड़ के मगरौलकलां निवासी अखिलेश (62) बुधवार की रात बाइक से गांव के ही हरिश्चंद्र (50) के साथ घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल हरिश्चंद्र ने बताया कि कार के टक्कर मारने से उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
इसी तरह महुआबांध निवासी किरनदेवी, आल्हा चौक निवासी संदीप, लवकुशनगर तिराहा निवासी वीरेंद्र, बजरंग कॉलोनी निवासी दिनेश, तिसौनी निवासी देवेंद्र, चंद्रपुरवा निवासी विक्रम, रामनगर निवासी कोमल, पठा तिराहा निवासी अंशुल, रानीपुरा निवासी देवकुंवर, रनमऊ निवासी प्रेमचंद्र, चितहरी निवासी दीपा व भटीपुरा निवासी सोनू अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से संदीप, हरिश्चंद्र, शीबू, अंशुल और देवकुंवर रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।