फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heavy rain exposed the reality of drain cleaning, Power House and Mangali Bazar filled with water

Mahoba News: झमाझम बारिश से खुली नाला सफाई की पोल, पावर हाउस व मंगली बाजार में भरा पानी

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain exposed the reality of drain cleaning, Power House and Mangali Bazar filled with water
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में शनिवार की शाम हुई झमाझम बारिश से नगर पंचायत के नाला सफाई की पोल खुल गई। जल निकासी की व्यवस्था न होने से मंगली बाजार, पावर हाउस समेत चार वार्ड जलमग्न हो गए। दो से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से लोग परेशान रहे। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को हजारों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई कराई गई थी। सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। अधिकांश नाले अभी भी चोक है। शनिवार की शाम खरेला नगर समेत आसपास के गांवों में करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे कस्बे के नाले-नालियां उफना गए। बस स्टैंड के समीप बने नाला से पानी न निकल पाने के चलते 33 केवीए पावर हाउस परिसर जलमग्न हो गया। यहां खड़ी कर्मचारियों की बाइकें पानी में डूब गईं। मुख्य मंगली बाजार में जलभराव होने से कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। महामुनि श्रृंगी ऋषि सरोवर से जुड़े मुख्य नाला के चोक होने से नगर के मोहल्ला स्वामीदास, सादराय, हले प्रथम और हले द्वितीय में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। उधर, नगर पंचायत ईओ अमरजीत का कहना है कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। जिन नालों की सफाई नहीं हो पाई है। उनकी सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed