{"_id":"5dcda0198ebc3e548813610d","slug":"heat-car-became-fireball-two-bikes-burnt-mahoba-news-knp525831977","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट कार में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट कार में लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनपद हमीरपुर के ग्राम लोदीपुर निवादा से होंडा सिटी कार से शिरकत करने आई युवती के परिवार के साथ कार से उतरते ही गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आई दो बाइकें भी जलकर बर्बाद हो गईं।
कबरई में सत्ती माता परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में कार मालिक लोकेंद्र सिंह लोदीपुर निवादा हमीरपुर अपने होंडा सिटी कार से ग्योड़ी निवासी चंद्रभान की पुत्री खुशबू को शादी समारोह में परिवार के साथ लाया था। ज्यादा चलने पर गाड़ी गरम हो गई। गनीमत रही कि चलती गाड़ी में आग नहीं लगी, लोगों के उतरने के बाद आग लगी।
लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। पड़ोसी राज्य एमपी के छतरपुर जिले के अलीपुरा गांव निवासी बरदानी और थाना बारीगढ़ के ग्राम चंद्रपुरा निवासी सुलखान बाइक से शादी समारोह में आए थे। दोनों की बाइकें कार के पास खड़ी थीं। आग लगने पर दोनों बाइकें जलकर बर्बाद हो गईं। दमकल विभाग के जवानों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक कार व बाइकें जल चुकी थीं।