फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,hospital,covid 19,CMO,doctor

ऑक्सीजन की कमी पर पेट के बल लेटे

Sun, 25 Apr 2021 04:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
health,hospital,covid 19,CMO,doctor
महोबा। बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। पर इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी के ऑक्सीजन लेवल में कमी हो रही हो तो वह पेट के बल लेटे। साथ ही मरीज अपने सोने की स्थिति में थोड़ा बदलाव कर ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

पेट के बल लेटने के लिए 4 से 5 तकिए की जरूरत
यदि किसी कोरोना पॉजिटिव को श्वांस लेने में दिक्कत हो रही हो एवं ऑक्सीजन लेवल घट गया हो तो ऐसे लोगों को पेट के बल सोने की सलाह दी गई है। इसके लिए सबसे पहले वह पेट के बल लेटें, एक तकिया अपने गर्दन के नीचे रखें, एक या दो तकिया छाती के नीचे रख लें एवं दो तकिया पैर के टखने के नीचे रखें। इस तरह से 30 मिनट से दो घंटे तक सो सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया है कि होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों की तापमान की जाँच, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन के स्तर की जांच, ब्लड प्रेसर एवं शुगर की नियमित जाँच होनी चाहिए ।
विज्ञापन

--
सोने की चार स्थितियां फायदेमंद
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सोने की चार स्थिति को महत्वपूर्ण बताया है। जिसमें 30 मिनट से दो घंटे तक पेट के बल सोने, 30 मिनट से दो घंटे तक बाएं करवट, 30 मिनट से दो घंटे तक दाएं करवट एवं 30 मिनट से दो घंटे तक दोनों पैर सीधाकर पीठ को किसी जगह टिकाकर बैठने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन बातों का रखें ख्याल:
-खाने के एक घंटे तक पेट के बल सोने से परहेज करें
-पेट के बल जितना देर आसानी से सो सकतें हैं, उतना ही सोने का प्रयास करें
-तकिए को इस तरह रखें जिससे सोने में आसानी हो
---
इन परिस्थियों में पेट के बल सोने से बचें:
- गर्भावस्था के दौरान
-वेनस थ्रोम्बोसिस( नसों में खून के बहाव को लेकर कोई समस्या)
-गंभीर हृदय रोग में
-स्पाइन, फीमर एवं पेल्विक फ्रैक्चर की स्थिति में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed