{"_id":"fa021708edcffae86adf61c153dccc21","slug":"half-a-dozen-people-were-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मेें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक ही हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसवारा निवासी सुखराम (18) पुत्र पुन्ना बाइक से महोबा आ रहा था, जैसे ही वह आल्हा चौक के पास पहुंचा तो रेलवे स्टेशन से आ रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों नेे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी विनोद (25) पुत्र भुलइया एवं उसका साथ ओमकार (18) पुत्र रामशरण किसी कार्य से महोबा आ रहे थे। रामश्री महाविद्यालय के पास महोबा से छतरपुर की तरफ जा रही बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े, दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां विनोद की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के दौरान मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। ग्राम रैपुरा निवासी देवीदीन (30) पुत्र देशराज बाइक से महोबा आ रहा था। कीरत सागर के पास अचानक सामने जानवर आ जाने से बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। वहीं भीष्मलाल (58) निवासी ग्राम सबुआ से महोबा आ रहा था। बाईपास के पास बाइक फिसल जाने से वह गिरकर घायल हो गया। सुमन (18) पुत्री लल्लू कुशवाहा निवासी ग्राम पसवारा जीने से उतरते समय पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। वहीं अन्नू (6) पुुत्री देवसिंह घर में खेलते समय चबूतरे से गिरकर घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।