फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hail to thee , O goddess onions ...

हे प्याज देवी तुमको नमन...

Mon, 31 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 31 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hail to thee , O goddess onions ...

साहित्य संगम समिति के तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व

विज्ञापन
पर रविवार को खंनगा बाजार चौराहे पर काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवियों ने कजली मेले और देश भक्ति पर कविताएं प्रस्तुत कीं। हरिश्चंद्र वर्मा ने कविता पढ़ी, लोकतंत्र में सिर्फ कमजोर ही हलाल हुआ है, नेता जी अमीर हो गए ये कमाल हुआ है।

गोष्ठी में विदेश विद्यासन ने कीरत सागर के कजली मेले के संदर्भ में कविता के माध्यम से कहा कि राखी न राखी लाज, तो बहना मर जाए रे, अरे बेंदुला के चढ़वैया जो तुम न आए रे।

मनोज ने पढ़ा, हे प्याज देवी तुमको नमन, तेरी जगह अनार की सलाद खा लूंगा। संतोष वर्मा ने कहा कि जागो देश प्रेमियों हाथ में मशाल लो, नारियों का देश में सम्मान होना चाहिए।

लखनलाल चौरसिया ने पढ़ा, जिंदगी अनमोल है न व्यर्थ खोया कीजिए, हो सके तो आदमी के काम आया कीजिये। हरदयाल हरि ने कहा कि तुम न माने अगर मन की करते रहे, क्रोध की आग में विश्व जल जाएगा।

रामप्रकाश पुरवार ने पढ़ा कि प्रेम अनुराग है, करुणा है, हृदय की सरलता, जीवन शक्ति है। डा. एसली अनुरागी ने रचना पढ़ी कि गोरखगिरि मेला जइयो रे, सिद्ध के दर्शन करियो रे, गोष्ठी में देवराज वर्मा, हरीशंकर नायक, अमृतलाल, अब्दुल रऊफ ने भी रचना पढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed