फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   H coined temples, began Jaykare

मंदिरों में गूंजा ऊं, लगे जयकारे

Mon, 25 Jul 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Mon, 25 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
H coined temples, began Jaykare
शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना का महत्व है। सावन के पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिरों व शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने दूध, दही व गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन


हर हर महादेव, बम बम भोले की गूंज सुबह से ही शिव मंदिरों में सुनाई देने लगी थी। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के बड़ी चंद्रिका परिसर में स्थित शिव मंदिर, बारा ज्योर्तिलिंग मंदिर, करिया पठवा, बलखंडेश्वर मंदिर, शिव तांडव मंदिर सहित मोहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन


भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, बेलपत्र, शहद, दूध आदि से अभिषेक किया। सावन माह के पहले सोमवार को महिलाओं के साथ बच्चों में भी शिव पूजन के प्रति खास उत्साह था। महिलाएं सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली सजाए शिव मंदिर पहुंची और भोले बाबा की पूजा की। शिवालयों में भक्तों ने कीर्तन भजन भी किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी श्रद्धा भक्ति दिखाई। शिव मंदिरों में हवन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पुलिस जवानों के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की मंदिरों के बाहर ड्यूटी लगाई गई। पुलिस कर्मी अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखे रहे। किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसका विशेष ध्यान दिया गया। दो पहिया व चार पहिया वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से मंदिरों के बाहर खड़ा कराया गया।


सावन के पहले सोमवार को महिलाएं व युवतियां व्रत रखती हैं। जिसके चलते सोमवार को फलों के दाम काफी बढे़ थे। 30 से 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 50 से 60 रुपये दर्जन था। वहीं पपीता, सेब, अमरूद आदि के दामों में भी डेढ़ गुना इजाफा था। मौके का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने जमकर मुनाफा कमाया। वहीं मंदिरों के बाहर बेलपत्र व फूल बेच रहे लोगों ने 10 से 20 रुपये की पूजा सामग्री बेचकर मुनाफा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed