{"_id":"68d19db681e77c4aa60c2f8f","slug":"gulabi-gang-protests-against-finance-company-for-not-paying-depositors-money-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-130541-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जमाकर्ताओं का पैसा न देने पर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ गुलाबी गैंग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जमाकर्ताओं का पैसा न देने पर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ गुलाबी गैंग का प्रदर्शन
Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 19- एसडीएम को जानकारी देती गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संपत पाल। संवाद
मौदहा। जमाकर्ताओं का पैसा न लौटाने पर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ गुलाबी गैंग की सैकड़ों महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संपत पाल ने सोमवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि एचीवर्स क्रेडिट को आपरेटिव सोसाइटी लि. शाखा महोबा और मौदहा में लोगों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश किया है। लेकिन उक्त कंपनी ग्राहकों की जमा पूंजी का समय सीमा पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं कर रही है। कंपनी ने महोबा जिले के सभी कार्यालयों को बंद कर दिया है। जबकि कस्बा मोहल्ला फत्तेपुर में आफिस खुला हुआ है। उक्त कंपनी के एमडी रंजीत सिंह का मुख्य कार्यालय गोमती नगर लखनऊ में है। लेकिन, वह उक्त पते वाले कार्यालय में कभी नहीं मिलते हैं। संपत पाल ने एसडीएम से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है।