फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Grand palanquin procession taken out in the city on the occasion of Kshamavani Parv

Mahoba News: क्षमावाणी पर्व पर शहर में निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

Mon, 05 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Grand palanquin procession taken out in the city on the occasion of Kshamavani Parv
फोटो 04 एमएएचपी 07 परिचय-शोभायात्रा में पालकी लेकर चलते समाज के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित जैन चैत्यालय मंदिर से रविवार की दोपहर समाज की ओर से क्षमावाणी पर्व पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में नृत्य करती चल रही युवतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में सभी को बैर भाव छोड़ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।


जैन समाज का क्षमावाणी पर्व एक महापर्व है। क्षमावाणी पर्व पर जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जो ऊदल चौक, डाकघर, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, कोतवाली, मुख्य बाजार होते हुए जैन मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे में बज रहे धार्मिक गीत व नृत्य करते युवतियां व महिलाएं शामिल रही। समाज में महिलाओं के अलावा सर्व समाज के लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।इसके बाद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने कहा कि इस पर्व में हम बैर भाव छोड़कर एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना करते है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार जैन, दिलीप जैन, सुनील कुमार, संजीव जैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ पुलिस बल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed