{"_id":"5f358b108ebc3e3cfc6c4083","slug":"goshala-opening-in-mahoba-mahoba-news-knp576763917","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः विधायक ने किया गोशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः विधायक ने किया गोशाला का उद्घाटन
विज्ञापन
गोशाला का फीता काटकर उदघाटन करते विधायक
- फोटो : MAHOBA
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम करहरा कला और घुटवई गांव में बनाई गई गोशाला का सदर विधायक राकेश गोस्वामी और डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर उदघाटन किया। गोशालाओं में चार-चार टीनशेड और एक-एक भूसा गोदाम बनाया गया है।
एक माह पहले गोशालाएं बन कर तैयार हो गईं थीं, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण अन्ना जानवर खेतों के आसपास घूम रहे थे। इससे किसानों को दिन रात फसल की रखवाली करनी पड़ रही थी। गोशाला बनने के बाद भी उदघाटन न होने से अन्ना जानवरों की बढ़ती समस्या को लेकर अमर उजाला ने सात अगस्त को फोटो समेत प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था।
खबर छपने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गोशाला के उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया। इसके तहत गुरूवार को सदर विधायक ने पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच गोशाला का उदघाटन किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव-गांव में बनाई जा रही गोशालाओं से किसानों को अन्ना पशुओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं के निर्माण होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव और पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहे।