{"_id":"692f3cda0c1c4ea80a0f86f8","slug":"goods-trains-start-running-on-khajuraho-cord-line-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120278-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खजुराहो काॅर्ड लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खजुराहो काॅर्ड लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू
Wed, 03 Dec 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 33.40 करोड़ की लागत से तैयार की गई दो किमी लंबी कॉर्ड लाइन में मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। खजुराहो में नई काॅर्ड लाइन तैयार होने से महोबा-खजुराहो-ललितपुर रेलखंड पर बेहतर कनेक्टिविटी होगी। प्रतिदिन 27 रेक तक के सुगम आवागमन की क्षमता के हिसाब से काॅर्ड लाइन को तैयार किया गया है।
अब तक खजुराहो स्टेशन पर काॅर्ड लाइन न होने से मालगाड़ियों की दिशा परिवर्तन के लिए इंजन शंटिंग करानी पड़ती थी। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से खजुराहो में कॉर्ड लाइन तैयार किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन व मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देशन में खजुराहो कॉर्ड लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया।
मंगलवार को 1,768 मीटर लंबी खजुराहो कॉर्ड लाइन पर पहली मालगाड़ी का संचालन किया गया। यह कॉर्ड लाइन इस रेलखंड में कनेक्टिविटी सुधार की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताई जा रही है। इसके माध्यम से अब खजुराहो स्टेशन पर महोबा से ललितपुर अथवा ललितपुर से महोबा आने-जाने वाली ट्रेनों को रैक, इंजन और ब्रेकवान रिवर्सल की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इससे समय, संसाधनों व मैनपावर की बचत होगी और परिचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
अब बेहतर तरीके से होगी माल ढुलाई
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महोबा-खजुराहो-ललितपुर खंड के आसपास बुंदेलखंड क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण ताप बिजली संयंत्र एलपीजीसीएल (ललितपुर पाॅवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड) व एनटीपीसी का प्रस्तावित बसारी संयंत्र (जिला छतरपुर) को कोयला आपूर्ति की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। अब तक खजुराहो स्टेशन पर मालगाड़ियों को दिशा परिवर्तन के लिए इंजन शंटिंग करनी पड़ती थी। जिससे परिचालन में विलंब, लाइन क्षमता में बाधा, सेक्शन में भीड़, इंजन का निष्क्रिय समय बढ़ना, उत्पादकता में कमी आदि समस्या होती थी। नई कॉर्ड लाइन से कोयला रेकों के निर्बाध आवागमन में तेजी, समय पर कोयला आपूर्ति, परिचालन दक्षता में वृद्धि, लाइन क्षमता में बड़ा सुधार और उत्तर मध्य रेलवे के माल ढुलाई प्रदर्शन में उन्नति होगी।