फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Good news: Now small farmers will also be able to cultivate betel leaves

खुशखबरी: छोटे किसान भी अब कर सकेंगे पान की खेती

Sat, 22 Feb 2025 09:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 22 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Good news: Now small farmers will also be able to cultivate betel leaves
महोबा। देशावरी पान की खेती के लिए बेहतर कही जाने वाली महोबा जिले की धरती पर छोटे किसान भी अपने बरेजे लगा सकेंगे। बरेजे स्थापित कर पान की खेती करने वाले इन किसानों को उद्यान विभाग की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

लजीज स्वाद व अपने करारेपन के लिए देश दुनिया में पहचान रखने वाले महोबा के पान की खेती का दायरा साल दर साल घट रहा है। तीन दशक पहले 500 हेक्टेयर भूमि पर पान की खेती होती थी लेकिन अब इसका क्षेत्रफल घटकर करीब 50 हेक्टेयर आ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में पान की खेती का दायरा बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से पहल शुरू की गई है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नए पान बरेजों की स्थापना कराई जाएगी। इस योजना का लाभ छोटे-भूभाग वाले किसानों को दिया जाएगा। उद्यान निरीक्षक देवीचरण कुशवाहा ने बताया कि 250 से एक हजार वर्गमीटर तक पान बरेजे के निर्माण के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 वर्गमीटर पान बरेजे निर्माण के लिए 12,613 रुपये, 500 वर्गमीटर पर 25,226 रुपये, 750 वर्गमीटर पर 37,840 रुपये व एक हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल पर पान की खेती करने पर किसानों को 50,453 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी व ऑनलाइन पंजीकरण की रसीद उद्यान विभाग के कार्यालय में जमा करनी होगी। किसानों को इस योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed