फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gold and silver jewelery and household burnt due to fire in the house

Mahoba News: मकान में आग लगने से सोने-चांदी के आभूषण व गृहस्थी जली

Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewelery and household burnt due to fire in the house
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के हिलुआ गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ी घटना हो गई। आग ने कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया। घटना में डेढ़ लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी का पुत्र झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हिलुआ गांव निवासी प्रह्लाद चौबे की बहू सरस्वती रविवार की रात दस बजे रसोई गैस सिलिंडर से खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। बहू सरस्वती शोर मचाते हुए किसी तरह बाहर निकली। तब तक आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में सरस्वती का पति राहुल बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने बताया कि आग की घटना में घर पर रखे डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 20 क्विंटल गेहूं, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल प्रमोद रावत ने अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। लेखपाल ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed