फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl raped on the pretext of marriage, threatened

Mahoba News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दी धमकी

Sat, 15 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 15 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, threatened
महोबा। जनपद झांसी के एक गांव निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला उजागर हुआ है। आरोपी के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने थाना अजनर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती मऊरानीपुर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एक वर्ष पहले वह कॉलेज से घर जाने के लिए मऊरानीपुर चौराहे में वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी थाना अजनर के आरी गांव निवासी एक युवक से उसका संपर्क हुआ। मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत होने के बाद प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर युवती को गांव में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसे 15 दिन तक मकान में कैदकर लगातार शारीरिक शोषण किया। दो दिन पहले जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पीड़िता ने थाना अजनर पहुंच पूरा मामला बताया और कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed