फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl died of fever, condition of six critical

Mahoba News: बुखार से बच्ची की मौत, छह की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl died of fever, condition of six critical
सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में बुखार, पेट दर्द और बदन दर्द के मरीजों की भरमार है। शुक्रवार की रात बुखार से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत हो गई। छह अन्य बच्चों की हालत गंभीर होने पर वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम में एकाएक हुए बदलाव से लोग वायरल फीवर व पेट दर्द समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में 600 से 700 मरीज पहुंच रहे थे। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 800 से 900 पहुंच गई है। इसके अलावा प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन


मामना गांव निवासी सुरेंद्र की दो माह की पुत्री अंशिका दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार की रात तेज बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां उसकी मौत हो गई। मयंक, अरमान, अन्नू, संजू, गोलू, अभिराज को बुखार व पेटदर्द की शिकायत होने पर भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि बदले मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल आने वाले मरीजों का प्राथमिकता से इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शाजी राहील ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में बीमार बच्चों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह-शाम हो रहे मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे है। उन्होंने बच्चों को सुबह-शाम कपड़ों से ढककर रखने और अभी पंखा न चलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed