फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ghatampur defeated Mahoba and Kabrai in cricket.

Mahoba News: क्रिकेट में घाटमपुर ने महोबा व कबरई को हराया

Fri, 27 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 27 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ghatampur defeated Mahoba and Kabrai in cricket.
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। घाटमपुर की टीम ने पहले मुकाबले में कबरई और दूसरे मुकाबले में महोबा को हराया। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नौ दिवसीय प्रीमियर लीग का पहला मैच महोबा व घाटमपुर के बीच हुआ। महोबा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में घाटमपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे घाटमपुर छह विकेट से जीती। दूसरे मुकाबले में टॉस जीत कर कबरई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और छह विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में घाटमपुर की टीम ने 11.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की। छह गेंद में तीन छक्के लगाकर 20 रन बनाने पर घाटमपुर के खिलाड़ी हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ऋतिक तिवारी, समाजसेवी सानू सिंह, अभिषेक शुक्ला, रानू तिवारी, योगेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रानू तिवारी, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सचान, लखन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed