{"_id":"6574aa3289a1a5f6bd05008b","slug":"gauri-of-vrindavan-defeated-the-ziddi-wrestler-of-etah-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3371-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वृंदावन की गौरी ने एटा के जिद्दी पहलवान को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वृंदावन की गौरी ने एटा के जिद्दी पहलवान को चटाई धूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का शनिवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। वृंदावन से आईं महिला पहलवान गौरी पांडेय ने एटा के पुरुष पहलवान जिद्दी को धूल चटा दी। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का शुभारंभ पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद ने किया। पहली कुश्ती मुकेश पन्ना व महेन्द्र गुढ़ा के बीच हुई। जिसमें महेन्द्र ने मुकेश को हराया। उन्नाव के लवकुश व गुढ़ा के मोहित के बीच हुआ मुकाबला कांटे का रहा। पांच मिनट की जोर-आजमाइश के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती में कमजोर दिखने वाले अयोध्या के लक्ष्मण पहलवान ने राजस्थान के बादल पहलवान को चारों खाने चित कर दिया।
मुरादाबाद के खालिक व हरियाणा के अमित के बीच हुआ मुकाबाला भी रोमांचक रहा। मुकाबले में खालिक ने अमित को हराया। दिल्ली के राकी ने हरियाणा के रणवीर को, अयोध्या के लक्ष्मण ने मथुरा के विवेक को हराया। इसके अलावा छह कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर बबेरू विधायक विशंभर यादव, कप्तान सिंह राजपूत, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, सतीश श्रीवास्तव, नाथूराम यादव, रामराजा तिवारी, अय्यूब खां, संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।