{"_id":"da471fba756a9b3e632813b5f1d433db","slug":"gateman-robbery-and-murder-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटमैन लूट व हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटमैन लूट व हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा के पास बने रेलवे फाटक में तैनात एक गेटमैन की हत्या कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने असलहों सहित दबोच लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल और बाइक भी बरामद किया है।
चार दिन पहले ग्राम पचपहरा में रेलवे गेट पर ड्यूटी कर रहे जिकरियापीर निवासी लक्ष्मी की बदमाशों ने रात में गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाइक, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए थे। घटना की तहरीर मृतक के परिजनों ने कोतवाली महोबा में दर्ज कराई थी।
मंगलवार को रेलवे पुलिस के कोतवाली प्रभारी अब्दुल रज्जाक, एसआई आरिफ, कांस्टेबिल मुजीब अहमद वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी तीन संदिग्ध लोगों को देख उनके पास पहुंचे। पुलिस को देख वह लोग भागने लगे, पुलिस ने तीनों दबोच लिया। पूछतांछ करने पर उन्होंने रेलवे गेटमैन लक्ष्मी की हत्या और लूटपाट स्वीकार किया।
विज्ञापन
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर जाकर बाइक, मोबाइल, 415 रुपये, एक अद्धी और 315 बोर का तमंचा बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में सोनू यादव निवासी बंधानपुरा, रामचरन निवासी सटई जिला छतरपुर और धनेश यादव निवासी बंहौरीगुसाई शामिल हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई अद्धी व तमंचा व लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। बदमाशों ने मीडिया के सामने लूट हत्याकांड की घटना को कुबूल किया है।