फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ganja worth Rs 62 lakh recovered from container, two arrested

Mahoba News: कंटेनर से 62 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 62 lakh recovered from container, two arrested
कबरई (महोबा)। आंध्रप्रदेश के शहर विशाखापत्तनम से उत्तर प्रदेश होते हुए चंडीगढ़ जा रहे गांजे से भरे कंटेनर को नार्कोटिक्स, एसटीएफ व थाना कबरई पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

कंटेनर में गांजा अलग से बनाए गए केबिन में रखा गया था। बरामद दो क्विंटल 51 किलोग्राम गांजे की कीमत 62.75 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ टीम और नार्कोटिक्स टीम प्रभारी पंकज दुबे के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गांजा तस्करी के मामले में एक सप्ताह से सुराग लगा रही थी। बुधवार की सुबह टीम को सूचना मिली कि गांजे से भरा कंटेनर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए महोबा के कबरई चौराहे से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी टीम ने कंटेनर को पकड़ लिया। आधा से ज्यादा कंटेनर खाली था। कंटेनर के अंदर अलग से खुफिया केबिन बनी थी, जो लोहे के चादर से ढकी थी। टीम ने गैस कटर मंगाकर केबिन कटवाया तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में चालक राहुल पाल निवासी गोहानी जनपद प्रतापगढ़ व प्रिंस कुमार पटेल निवासी मौली जागरण विकासनगर चंडीगढ़ शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कंटेनर पकड़ा। इससे दो क्विंटल 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी 62.75 लाख रुपये से अधिक है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।


प्रतापगढ़ का रामबरन करता है गांजे की सप्लाई
महोबा। गांजा लदे कंटेनर से पकड़े गए आरोपी राहुल पाल व प्रिंस पटेल ने बताया कि वह गांजे को विशाखापत्तनम से लादते हैं और चंड़ीगढ़ में सप्लाई करते हैं। यह सब सप्लाई रामबरन पटेल उर्फ नेता निवासी भाटीखुर्द जनपद प्रतापगढ़ कराता है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में रहता है। कंटेनर भी रामबरन पटेल का है, वह गांजे की सप्लाई का व्यापार करता है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed