{"_id":"6a4012aa07b1941b7d0b2462","slug":"from-breaking-someones-field-boundary-to-obstructing-the-construction-of-anothers-animal-enclosure-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126552-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसी की मेड़ तोड़ी तो किसी के पशुबाड़ा निर्माण में अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसी की मेड़ तोड़ी तो किसी के पशुबाड़ा निर्माण में अड़ंगा
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे राजस्व से जुड़े मामले
-पुलिस व राजस्वकर्मियों की टीमों को मौके पर भेज निस्तारण के दिए निर्देश
फोटो 27 एमएएचपी 13 परिचय-अजनर थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनते एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/अजनर/कुलपहाड़। समाधान दिवस पर शनिवार को थाना अजनर के भगारी गांव निवासी सियारानी ने एडीएम कुंवर पंकज और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उसके खेत की मेड़ को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया है। मना करने पर वह विवाद करने पर उतारू है।
इस दौरान बेरी गांव निवासी विकास ने बताया कि उसने पशु पालन के लिए बैंक से ऋण लिया है और वह अपनी जमीन पर पशुबाड़े का निर्माण करा रहा है लेकिन दूसरा पक्ष उसे पशुबाड़ा नहीं बनाने दे रहा है। एडीएम ने लेखपाल को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
अजनर में 16 शिकायतें आई। पांच पुलिस व 11 राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। खमा गांव निवासी रामसेवक ने बताया कि वह घर के सामने नाली निर्माण करा रहा है। इसे लेकर पड़ोसी झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने निस्तारण के निर्देश दिए। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। रावतपुरा खुर्द निवासी रामश्री ने चकरोड खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
लमौरा निवासी हरी सिंह ने नाप का पत्थर उखाड़कर कब्जा करने का लगाया। खंदिया जैतपुर निवासी दीनदयाल ने जमीन पर कब्जे का आरोप गाया। चुरारी गांव निवासी रणधीर सिंह ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए।