फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fraud of two lakhs from a dozen villagers in the name of getting Mudra loan

मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर एक दर्जन ग्रामीणों से दो लाख की ठगी

Tue, 11 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs from a dozen villagers in the name of getting Mudra loan
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम अतरारमाफ में ग्रामीणों को मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर एक दर्जन ग्रामीणों से दो लाख रुपये ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पैसे लेने के बाद भी लोन न मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना श्रीनगर में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी अरविंद खरे पुत्र जयप्रकाश पूर्व में कस्बा पनवाड़ी में आवासीय विद्यालय का संचालन करता था। उसके विद्यालय में थाना श्रीनगर के ग्राम अतरारमाफ निवासी राजकुमार कुशवाहा के बच्चे पढ़ते थे। इससे दोनों के बीच पहचान बढ़ गई। एक माह पहले अरविंद खरे अतरारमाफ गांव पहुंचा और राजकुमार समेत एक दर्जन ग्रामीणों को मुद्रा लोन दिलाने का लालच दिया और उनसे रकम ऐठ ली।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार, माखन पाल, प्रकाश कुशवाहा, राकेश, संतोष, पप्पू कुशवाहा, बालेंद्र सेन, भुमानीदीन समेत एक दर्जन ग्रामीणों का आरोप है कि मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर किसी से 10 हजार तो किसी से 20 हजार रुपये लिए गए और एक कागज उन्हें दिया गया। जब एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी लोन नही हुआ तो उन्होंने जानकारी की। तब पता चला कि धोखाधड़ी करके युवक ने उनके पैसे ले लिए। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद खरे के खिलाफ धारा 406 व 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed