फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four students on a bike collide with a tractor, two die

Mahoba News: एक बाइक पर चार छात्र, ट्रैक्टर से भिड़कर दो की मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four students on a bike collide with a tractor, two die
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रिवई मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्रोंं की मौके पर मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक की रफ्तार 80 और ट्रैक्टर की 60 किमी प्रतिघंटा बताई जा रही है। एक ही बाइक में इंटरमीडिएट के चार छात्र सवार थे। इसमें से तीन नाबालिग हैं। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। नियमों की अनदेखी व रफ्तार हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी भरत गुप्ता (17), ब्यारजौ निवासी आकाश राजपूत (18) और धवार निवासी अनिल अहिरवार (17) व सत्यम पाल (17) इंटरमीडिएट के छात्र थे। वह कस्बा पनवाड़ी में किराये के कमरे लेकर रहते थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे आकाश, अनिल और सत्यम बाइक से काॅपी, किताबें उठाने घर जा रहे थे। बाइक आकाश चला रहा था। रास्ते में साथी भरत मिल गया। आकाश ने उसे भी बाइक में बैठा लिया। तभी हाईवे पर धवार-रिवई मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार चारोंं छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने भरत गुप्ता और आकाश राजपूत को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यम व अनिल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश के चाचा मान सिंह राजपूत ने थाना पुलिस पर दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को बदलने का आरोप लगाया है। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं।
भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लिया गया है। घायलों को झांसी रेफर किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed