फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four players from Mahoba won gold in Karate Championship

Mahoba News: कराटे चैंपियनशिप में महोबा के चार खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four players from Mahoba won gold in Karate Championship
महोबा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में महोबा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

जिले के चार खिलाड़ियों को गोल्ड, एक को सिल्वर और एक को ब्राॅन्ज मेडल मिला। महोबा लौटे खिलाड़ियों का यहां भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, झारखंड, उत्तराखंड व राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महोबा से सात खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
इसमें विदित तिवारी, सिमरन, मुक्ता कुशवाहा और प्रांजल को गोल्ड मेडल, आराध्या विश्वकर्मा को सिल्वर मेडल व उदय विश्वकर्मा को ब्राॅन्ज मेडल मिला। कोच के रूप में ब्लैक बेल्ट पवन आर्या ब्लैक और हिमांशी विश्वकर्मा रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ऑल ओवर चैंपियन बना। जिले की प्रतिभागियों की इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed