{"_id":"6a415d8770d9a319ca0e1a93","slug":"four-people-including-a-mother-and-daughter-beaten-up-fir-against-11-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126577-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मां-बेटी समेत चार को पीटा, 11 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मां-बेटी समेत चार को पीटा, 11 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
-थाना अजनर क्षेत्र में हुईं मारपीट की घटनाएं, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अजनर के अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने मां-बेटी समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
अजनर के पुरवा पनवाड़ी निवासी हिरदेश कुमारी ने तहरीर में बताया कि 21 जून की दोपहर साढ़े तीन बजे वह घर में बेटी रंजना के साथ थी। तभी गांव के अजय, आकाश पाल, रामकुमार और अभिषेक घर का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर सभी अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थुरट निवासी सुरेश नायक ने तहरीर में बताया कि भतीजा सुमित शुक्रवार की दोपहर गांव के प्रधान के ढाबे पर बैठा था। वहीं जैतपुर निवासी देव द्विवेदी, कैथोरा निवासी रग्घू, बछेछर निवासी अंशू सेन व मयंक सेन आए और सुमित को डंडे से पीट दिया। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में जगतपुर निवासी शंकरलाल ने तहरीर में बताया कि 25 जून की दोपहर भाई मुकेश शराब लेने के लिए ठेका खमा गया था। वहां मौजूद हीरालाल, कालू व अवधेश ने मुकेश को पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।