फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four people including a couple injured due to bike driver suffering from epilepsy

Mahoba News: बाइक चालक को मिर्गी आने से दंपती समेत चार घायल

Sat, 11 May 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four people including a couple injured due to bike driver suffering from epilepsy
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से बाइक फिसल गई। इससे दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चांदो निवासी बालेंद्र (28) शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी विनीता (23), बेटी शिवानी (07) और भाभी रामदेवी (30) के साथ निमंत्रण में शामिल होने थाना खरेला के कुआं गांव गया था। शनिवार की सुबह सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर करहरा के पास चालक बालेंद्र को मिर्गी का दौरा आ गया।
विज्ञापन

इससे तेज रफ्तार बाइक फिसल गई और दंपती समेत चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बरातपहाड़ी निवासी प्रेमचंद्र, अतर्रा निवासी जयसिंह, सिजौरा निवासी अभिषेक, सिजवाहा निवासी मंगल, दुलारा निवासी विद्या, झिन्ना निवासी अतुल, पनवाड़ी निवासी अजय हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोहरयांव निवासी नरेश, अतरपठा निवासी बसंती, सिरमौर निवासी उत्तरा, शक्तिनगर निवासी रिचा और कुम्हड़ौरा निवासी सुधा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बालेंद्र, उनकी बेटी शिवानी, प्रेमचंद्र, अभिषेक व मंगल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed