फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four months after the bloody clash, reports have been filed against six accused.

Mahoba News: खूनी संघर्ष के चार माह बाद छह आरोपियों पर रिपोर्ट

Sat, 08 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four months after the bloody clash, reports have been filed against six accused.
महोबा। थाना श्रीनगर के मवई गांव में चार माह पहले दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष के छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी की इस घटना के बाद इलाज दौरान मृत्यु हो चुकी है। न्यायालय के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी महिला मानिक राजा ने बताया कि अप्रैल माह में गांव के हिस्ट्रीशीटर छोटू राजा उर्फ चंचल राजा को किसी मामले में पुलिस ने पकड़ा था। इस पर छोटू राजा को शक था कि उसके बेटों ने उसे जेल भिजवाया है। इसी रंजिश के चलते 21 जून की शाम छोटू राजा, अपने भाई पंकज सिंह, शैलेंद्र सिंह, गोलू राजा, पिता हिम्मत सिंह और साथी राजेंद्र सिंह के साथ उनके दरवाजे पर आया। इस दौरान हथियारों से लैस आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर बेटे नरेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह घर के बाहर आए तो सभी आरोपियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। इससे दोनों बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। मानिक राजा का आरोप है कि फायरिंग के दौरान छोटू राजा के ही साथी शैलेंद्र सिंह को गोली लग गई। इलाज के दौरान शैलेंद्र की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने मानिक राजा के तीन बेटों भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह और गांव के पप्पू कुशवाहा को जेल भेज दिया जबकि मानिकराजा के बेटों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। इस पर महिला मानिक राजा ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। श्रीनगर पुलिस ने छोटू राजा, पंकज सिंह, मृतक शैलेंद्र सिंह, गोलू राजा, हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed