फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Found employment with education, race, religion will rise above vote

शिक्षा के साथ मिले रोजगार, जाति धर्म से ऊपर उठकर करेंगे मतदान

Tue, 17 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 17 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Found employment with education, race, religion will rise above vote
मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में मतदान की शपथ लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नए जोश के साथ अपेक्षाएं, उम्मीदें और चुनाव। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर छात्राएं उत्साहित है। इसके पीछे उनके अपने सपने भी है। उनके मन में क्या चल रहा है और वह राजनीति में कैसा बदलाव चाहते है।
विज्ञापन




 नया जोश, नई उमंग और नए तेवर के साथ पहली बार मतदान को लेकर युवा बेहद उत्साहित है। वह अपने वोट की ताकत से बदलाव चाहते है। उन्हें मलाल है कि चुनाव तो होते रहते है, लेकिन बुनियादी समस्याएं अपनी जगह बनी रह जाती है। पहली बार जिन छात्राओं को मतदान का अवसर मिला है, उनकी राय जानने के लिए अमर उजाला की टीम मंगलवार को शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय पहुंची।
विज्ञापन

यहां छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, मूलभूत सुविधाएं और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात की। छात्राओं की जुबां पर एक ही बात थी कि जातिवाद क्षेत्रवाद मिटे और युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। योजनाएं बने तो हर वर्ग के लोगों को उसका लाभ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए नियमित मनीटरिंग कराई जाए। इस दौरान कालेज परिसर में छात्राओं ने मतदान की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य डा. राजेश शुक्ला, डा. मुहम्मद आरिफ राइन आदि मौजूद रहे।

हमारा मुद्दा हमारा वोट

जब तक समाज से भेदभाव दूर नही होगा। सर्वागीण विकास की बात बेमानी है। वह जाति, धर्म से ऊपर उठकर मतदान करेगी। ताकि बेहतर जनप्रतिनिध चुनकर आ सके। -रूबी चौरसिया

समान शिक्षा के साथ समान रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को ध्यान देना होगा। काबिलियत के आधार पर नौकरी में सलेक्शन होना चाहिए। -सुधा राजपूत

शिक्षा और रोजगार में आरक्षण की व्यवस्था खत्म होना चाहिए। इससे मेधावी छात्र छात्राओं को नुकसान होता है। आरक्षण खत्म होने से सभी को समान मौका मिलना चाहिए।- सेहनाज खातून

सरकार योजनाएं तो तमाम बनाती है लेकिन उनका धरातल पर असर नही दिखता। पहुंच वाले लोग ही लाभ उठाते है। पहल ऐसी हो कि सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिले। -अजीता द्धिवेदी

शिक्षा के क्षेत्र में नए कालेज खुलना चाहिए। ताकि छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर सके। सरकार शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। ताकि छात्राएं भी उच्च पदो पर आसीन हो। -आसिया खातून

महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बने। ताकि महिलाएं स्वतंत्रता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इसके लिए सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत है। - तारा अनुरागी

सबसे पहले जातिवाद और क्षेत्रवाद को खत्म करना होगा। इससे तमाम चीजे अपने आप सुधर जाएंगी। अब समय बदल गया है लोगों को भी अब अपनी सोच बदलनी होगी।-रोशनी पाठक

चुनाव के समय ही नेताओं को जनता की याद आती है। जीत के बाद नेता कभी दोबारा लौटकर नही आते। ऐसे नेताओं को नकारते हुए क्षेत्र का विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुना जाए। -खुशबू समाधिया

जिले में प्रतिभाओं की कमी नही है। बस जरूरत है उन्हें निखारने के लिए। सरकार को चाहिए कि वह प्रतिभाओं को निखारने के लिए समान मौका और उचित पारिश्रमिक की व्यवस्था करे। -संगीता सविता


पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण विकास तो दूर मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। इस बार ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा जो क्षेत्र के विकास के साथ जनता से किए वायदों पर खरा उतरे। -दिव्या सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed